छपरा

चिराग को राजनाथ सिंह ने दिया जवाब, बोले- डंके की चोट पर कहता हूं नीतीश के दामन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं

छपरा: बिहार विधानसभा चुनाव लगातार सीएम नीतीश को निशाने पर लेने वाले चिराग पासवान को भारतीय जनता पार्टी जवाब पर जवाब दे रही है। एक ओर चिराग पीएम मोदी के लिए तारीफों की पूल बांध रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। चिराग के तमाम आरोपों के बाद अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मैदान में उतर गए हैं। छपरा के मशरक और गोपालगंज के बैकुंठपुर में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि बिहार ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति अंगुली उठाकर नहीं कह सकता है कि सीएम नीतीश कुमार के दामन पर कोई भ्रष्टाचार के आरोप है।

शनिवार को सारण जिले के बनियापुर विधानसभा के मशरक में और गोपालगंज के बैकुंठपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित वीआईपी पार्टी उम्मीदवार विरेन्द्र ओझा को नाव और बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी को कमल छाप से जीताने की अपील की।राजनाथ सिंह ने कहा की यह बहस का मुद्दा हो सकता है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ये काम नहीं किया, ये काम क्यों किया। लेकिन यह कोई नहीं कह सकता है कि उनके ऊपर किसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हो।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की हमारे बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों ने अपनी सहादत देकर भारत माता के स्वाभिमान को बचाने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि जिन माताओं ने ऐसे वीर जवान को माताओं ने अपने कोख से पैदा किया है।वैसे माताओं के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते है. जिन्होंने अपने बलिदान देकर भारत के स्वाभिमान की रक्षा की है।आज उनके बदौलत दुनिया के किसी देश में यह हिम्मत नहीं है कि वे भारत के एक इंच की जमीन पर कब्ज़ा कर सके।राजनाथ सिंह ने कहा की बिहार में बीजेपी जदयू की सरकार बनाइये। दीपावली आ रही है दीपावली के मौके पर लक्ष्मी जी घर में आती है. इसीलिए लोग पूजा पाठ करते है. लेकिन लक्ष्मी जी घर में आती है तो लालटेन लेकर घर में नहीं आती है, बल्कि वे कमल के फूल पर बैठकर घर में आती है। इसलिए इस बार चुनाव में बीजेपी गठबंधन समर्थित उम्मीदवार भाजपा को कमल, जदयू को तीर,हम, वीआईपी को नाव छाप पर भारी मतों से चुनाव जिताकर एनडीए की सरकार बनाइये।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026