छपरा

PM मोदी बोले.. बिहार में एक तरफ डबल इंजन की सरकार तो दूसरी तरफ अपने-अपने सिंहासन बचाने में जुटे डबल युवराज

छपरा: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि एक तरह बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ डबल युवराज है. दोनों अपना अपना सिंहासन बचान में जुटे हैं.पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों को उनकी भावनाओं को ये लोग कभी समझ नहीं सकते. ये अपने परिवार के पैदा हुए हैं, अपने परिवार के जी रहे हैं. अपने परिवार के लिए ही जूझ रहे हैं. उन्हें न बिहार से कोई लेना देना है और न बिहार की युवा पीढ़ी से कोई लेना देना है. आज बिहार के सामने, डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ डबल-डबल युवराज भी हैं. उनमे से एक तो जंगलराज के युवराज भी हैं. डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तो ये डबल-डबल युवराज अपने-अपने सिंहासन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

यूपी की जनता ने लौटा दिया

पीएम मोदी ने बोला कि 3-4 साल पहले यूपी के चुनाव में भी डबल-डबल युवराज बस के ऊपर चढ़कर लोगों के सामने हाथ हिला रहे थे. यूपी की जनता ने वहां उन्हें घर लौटा दिया था. वहां के एक युवराज अब जंगलराज के युवराज से मिल गये हैं. यूपी में जो डबल-डबल युवराज का हुआ, वो ही बिहार में होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आज कोई ऐसा नहीं है. जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो, जिसका इस महामारी ने नुकसान न किया हो. एनडीए की सरकार ने कोरोना की शुरुआत से ही प्रयास किया है कि वो इस संकटकाल में देश के गरीब, बिहार के गरीब के साथ खड़ी रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024