परवेज अख्तर/सिवान: भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक व विश्वास का त्योहार रक्षाबंधन गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्नेहपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। साथ ही जन्म-जन्म तक सुख-दु:ख में साथ निभाने का वचन लिया। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया और उन्हें तरह-तरह के उपहार भेंट की।
बहनों के घर दूर-दूर से आने वाले भाइयों का तांता लगा रहा। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थी। प्रात: काल शुभ मुहूर्त में बहनें सोलह शृंगार कर अपने भाइयों को तिलक लगाया, आरती उतारी, मंगलकामना की, गीत गाए और मिठाई खिलाकर कर रक्षा सूत्र बांधे और रक्षा का वचन लिया। रक्षाबंधन को लेकर युवाओं, युवतियों, महिलाओं व लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…