✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के टाउन हाल में 11 सितंबर की सुबह नौ बजे से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव में समूह गायन समेत अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने को इच्छुक प्रतिभागी सात सितंबर की शाम चार बजे तक जिला सामान्य शाखा में अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद प्रतिभागी अपना निबंधन भी कराएंगे ताकि उत्सव में भाग लेने के लिए उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। विहित प्रपत्र में आवेदन नहीं करने वाले प्रतिभागियों को समारोह में शामिल नहीं किया जाएगा।
प्रतियोगिता में सभी विधाओं में प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को चार हजार जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ढाई हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रशस्ति पत्र के साथ दी जाएगी। कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी ने बताया कि समूह गायन, समूह लोक नृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन व हारमोनियम वादन प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…