परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित यमुना प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्राओं ने सोमवार को प्राचार्य उर्मिला के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल मततादाओं को जागरूक किया। रैली विद्यालय से मिनर्वा स्कूल होकर स्टेट हाई वे 73 से सब्जी मंडी, गांधी आश्रम, सरेया रोड होकर प्रखंड कॉलोनी, प्रखंड कार्यालय, शांति मोड़, उप डाकघर, पुरानी बाजार, थाना रोड होकर पुन: विद्यालय पहुंची।
छात्राओं द्वारा लोकतंत्र का यह आधार, वोट न हो कोई बेकार, छोड़ के अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान की नारे लगाते हुए स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। इस मौके पर प्रभा कुमारी, मनीष मिश्र, मो. निजामुद्दीन, निर्बोध कुमार, राकेश कुमार राम, रंजीत कुमार प्रसाद, मंशी लाल प्रसाद, अमित कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…