परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवशंकर झा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इसमें काफी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। बाइक रैली के दौरान शत प्रतिशत मतदान कराने को ले लोगों को जागरूक किया गया है। शिक्षकों का नारा था- ‘सब काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’। बाइक रैली बीआरसी से चलकर थाना मोड़, ब्लॉक मोड़ होते हुए कर्बला, कुवहीं, तीनभेड़िया होते हुए बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग, जामो रोड, तरवारा रोड, गोपालगंज रोड आदि जगहों से गुजरा।
रैली में बीआरपी मनोज सिंह, शंभूनाथ यादव, शर्मानंद, संतोष यादव, सीआरपीसी अमरेंद्र प्रसाद, दिलनवाज अहमद, पंकज शर्मा, रफी अहमद, श्यामदेव यादव, जितेंद्र कुमार, विजय लाल, ओमप्रकाश सिंह, गुफरान अहमद, गोविद रजक, प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, सुनील यादव, वृजेश प्रसाद, शौकत अली, रूपेश पांडेय, नेयाज अहमद, बसंत राम, सुनीत कुमार समेत काफी संख्या में शिक्षक शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…