Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रालोसपा की बंदी का दिखा असर, दोपहर बाद सामान्य हुआ शहर

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के बबुनिया मोड़, जेपी चौक सहित शहर में मुख्य मार्गों को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में जिलाध्यक्ष रामदुलार वर्मा के नेतृत्व में सड़क जाम किया। इसको लेकर लोगों को दोपहर तक बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद बंदी और जाम का असर धीरे-धीरे समाप्त हुआ। तब से यातायात व्यवस्था फिर से सुचारू ढंग से बहाल हो गई। बंदी के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बंदी का प्रखंडों में आंशिक असर दिखा। जेपी चौक पर प्रदेश महासचिव हेमंत कुशवहा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। युवा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवहाहा ने कहा कि दो फरवरी को राजभवन मार्च के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस से सोची-समझी साजिश के तहत हमला कराया। मौके पर दलित प्राकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र राम, प्रदेश महासचिव नंदलाल कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, संजय कुशवाहा, डॉ. कृष्णा प्रसाद, प्रकाशचंद्र,एए सिद्दीकी, फैयाज अहमद, गौतम कुशवाहा, राकेश कुमार सिंह, धनंजय साह, श्रीमती देवी,राधेश्याम यादव, अरस्तु कुशवाहा, विजय नारायण सिंह, शेखर कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, उदय प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

गलियों से भी पैदल निकलना रहा मुश्किल

शहर के मुख्य मार्ग जाम होने से अन्य छोटी-छोटी सड़क व गलियों से पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। सभी सड़कों में घंटों बाइक सवार व पैदल चलने वाले लोग परेशान रहे।

प्रशिक्षुओं को चुनाव प्रशिक्षण में पहुंचने में हुई परेशानी

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर पांच केंद्रों पर कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं मुख्य सड़क जाम होने से उन्हें प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026