परवेज अख्तर/सिवान : सामाजिक कार्यों के साथ-साथ सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास यादव को पटना के अधिवेशन भवन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के दौरान परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने सम्मानित किया। जहां परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, एम्स के निदेशक, होमगार्ड के डीजी व एनसीसी के कमांडेंट मौजूद रहे। ज्ञात हो कि राज्य परिवहन आयुक्त सह बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य सीमा त्रिपाठी ने पत्र जारी कर जिला परिवहन पदाधिकारी सह जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गया व सिवान से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मदद पहुंचाने वाले मददगार व्यक्तियों को चयनित कर सूची मांगा था। इसमें सिवान से श्रीनिवास यादव के नाम की सिविल सर्जन व टाउन थाने ने अनुशंसा की थी। इसके आधार पर सुरक्षा सप्ताह के दिन सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों में जिला से श्रीनिवास का नाम भेजा गया था। पिछले दिनों गणतंत्र दिवस के मौके पर गांधी मैदान में डीएम, एसपी व प्रभारी मंत्री ने इन्हें सम्मानित था। इसके बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मंसूर आलम व सिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष गुलाम हैदर सहित कई लोगों ने सम्मानित कर इन्हें बधाई दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…