गोरेयाकोठी बाजार में निकली गई राम-जानकी की बारात

  • आस्था व उल्लास के साथ गांवों का किया भ्रमण
  • 1936 से निकाली जाती है राम-जानकी की बारात

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के गोरेयाकोठी बाजार में बुधवार को भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम-जानकी विवाह का आयोजन किया गया। बारात पूरे आस्था व उल्लास के साथ गांवों का भ्रमण किया। बारात में श्रीराम के अनुज लक्ष्मण व हनुमान एक ही रथ पर सवार होकर जनक दुलारी सीता से विवाह रचाने के लिए रवाना हो गए। स्थानीय बाजार में पूर्व से निर्मित राम-जानकी विवाह मंडप में रात में स्थानीय महिला, पुरुष, बच्चे, जवान व बुजुर्गों की मौजूदगी में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। राम-जानकी विवाह देखने के लिए काफी संख्या में लोग बाजार में इकट्ठा हो गए।

पूरा वातावरण मेले जैसा प्रतीत हो रहा था। वक्ताओं ने कहा कि श्रीराम-जानकी का विवाह धरती से पाप मिटाने, पापी का संहार करने व विश्व के कल्याण के लिए हुई है। राम-जानकी विवाह के दर्शन से मानव मस्तिष्क में मर्यादा पुरुषोत्तम व सीता मैया की तप, त्याग, रघुकुल रीत, धैर्य व बहादुरी नजरों के सामने आने लगता है। गोरेयाकोठी बाजार अंतर्गत राम-जानकी विवाह उत्सव का आयोजन वर्ष 1936 से ही अरुण सिंह के पूर्वज करते थे। उनके बाद अरुण सिंह, गुड्डू सिंह, राजू दूबे, उमेश कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, अर्जुन कुमार, अमर कुमार व निकेश कुमार आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024