Categories: पटना

रामविलास की पत्नी रीना पासवान का आरोप- मंत्री बनने को पारस ने तोड़ी एलजेपी, देवरानी ने नहीं उठाया फोन

पटना: रामविलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) दो हिस्सों में बंट चुकी है। एक हिस्से के नेता चाचा पशुपति कुमार पारस हैं तो दूसरा धड़ा चिराग पासवान के साथ है। चुनाव आयोग ने पार्टी के चुनाव चिन्ह तक को फ्रीज कर दिया था। मगर अबतक स्वर्गीय रामविलास पासवान की पत्नी रीना ने कुछ नहीं बोला था।

मीडिया से बात करते हुए पहली बार रीना ने कहा कि मंत्री बनने के लिए पशुपति कुमार पारस ने पार्टी को तोड़ दिया। 44 साल तक परिवार के साथ रहने के बाद अब मुझे पति के साथ मेरे क्या संबंध थे ये बताना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने बेटे चिराग की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैं बेटे के दोस्त को हमेशा उसके साथ रहने को कहती हूं।

मंत्री बनने के लिए तोड़ी पार्टी

रीना ने बताया कि दिवंगत रामविलास मुझे मंत्री बनाना चाहते थे लेकिन मैं राजनीति में नहीं आना चाहती थी। पति ने मुझे हाजीपुर से चुनाव लड़ने को कहा था। उन्होंने मुझे मनाने की काफी कोशिश की मगर मैं नहीं मानी। इसके बाद इस सीट से पशुपति पारस ने चुनाव लड़ा और जीता। पारस के मन में अगर केंद्र में मंत्री बनने की महत्वकांक्षा थी तो उन्हें बताना चाहिए था। इसके लिए रातों-रात पार्टी तोड़ने की कोई जरूरत नहीं थी।

दूरी बनानी कर दी थी शुरू

रीना पासवान ने कहा कि जब रामविलास अस्पताल में थे तभी से पारस ने हमसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। अस्पताल से रामविलास ने उनसे पार्टी और परिवार के खिलाफ इधर-उधर बोलने का कारण पूछा था। मेरे पति जानना चाहते थे कि पारस के मन में क्या चल रहा है। पति के निधन के बाद उन्होंने हमारे फोन तक नहीं उठाए। मैंने अपनी देवरानी से भी बात करने की बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने भी हमसे संपर्क करना ठीक नहीं समझा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026