Categories: पटना

भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, मवेशी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मचा कोहराम

पटना: एक ओर जहाँ पूरा देश आज हर्षोल्लास के साथ दशहरा का त्यौहार मना रहा है. माँ दुर्गा की विदाई की जा रही है. वहीँ उत्तर प्रदेश के झाँसी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है की झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी है. जिसमें 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल है. घटना झाँसी के चिरगांव की बताई जा रही है. वहीँ इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए हैं।

बताया जा रहा है की लोगों को लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी. इसी बीच उसके सामने एक मवेशी आ गयी. जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे जाकर पलट गयी. जिससे 11 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक अभी भी वहां रेस्क्यू कार्य जारी है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026