परवेज अख्तर/गोपालगंज : भोरे के युवा व्यवसायी रामाश्रय सिंह हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को स्व. रामाश्रय सिंह की पत्नी और उनके समर्थकों ने एक प्रभात फेरी निकाली और आम लोगों से समर्थन मांगा। न्याय को लेकर लोगों से साथ आने की अपील भी की। बता दें कि एक वर्ष पूर्व व्यवसायी रामाश्रय सिंह उनके निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प पर गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी।
एक वर्ष बाद भी इस मामले किसी भी नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।इसी बात को लेकर उनके परिजन लगातार न्याय की मांग को लेकर अलग अलग तरीके से अपना विरोध जता रहे हैं।सोमवार को रामाश्रय सिंह की पत्नी सुनीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाली। भोरे के आसपास के गांव में जाकर लोगों से उनके पति के इंसाफ की जंग में सहयोग और समर्थन मांगी।नम आंखों से सुनीता देवी ने लोगों से इस लड़ाई में साथ मांगा। सुनीता देवी ने बताया कि जबतक पुलिस इस मामले में उन्हें न्याय नहीं देती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…