दरौंदा

रामजानकी मूर्ति चोरी व साधु की हत्या में खाक छानती रह गई पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर से मूर्ति की चोरी मामले में19वें दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में पुलिस की जांच किस दिशा में है इसके बारे में पुलिस किसी को नहीं बता रही है। ज्यादा सवाल करने पर पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। देखते देखते ही इस कांड को 19 दिन हो गए। इस मामले में पुलिस की किरकिरी हुई हीं थी कि अपराधियों ने स्कूल कैंपस में एक साधु की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस आज तक इस मामले में किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं ले सकी। मामले में पुलिस ने यहां भी दावा किया कि उसे जल्द ही सफलता मिल जाएगी। इन दो मामलों के बाद जहां पुलिस अपने आप को सुदृढ़ करने के प्रयास में थी कि अपराधियों ने गंडक नहर में काम करा रहे ठेकेदार से 20 लाख की रंगदारी मांग कर पुलिस को चुनौती दी। इस मामले को पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर फाइल बंद करने का काम किया। इन घटनाओं के बाद भी स्थानीय पुलिस नहीं चेती और मामले को हल्के में आंकने का नतीजा हुआ कि ठेकेदार की सरेआम हत्या कर दी गई। ऐसे में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जहां स्थानीय लोगों में भय का माहौल है वहीं दूसरी ओर पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी है। इधर एक भी कांड का उद्भेदन नहीं करने का नतीजा है कि अपराधियों के लिए यह क्षेत्र सेफ जोन बनने लगा है। यहां अपराधी आसानी से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। कहीं ना कहीं पुलिस की खुफिया विभाग और गश्त में कमी का फायदा अपराधी उठा रहे हैं और पुलिस इनके आगे विवश दिख रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026