Siwan News

गाजीपुर को हरा दरभंगा की टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में सुपर मिनर्वा पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित दादी कौशल्या सिंह टी 20 क्रिकेट मैच के चौथे तथा अंतिम लीग मैच में दरभंगा नेगाजीपुर की टीम को 41 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर गाजीपुर क्रिकेट टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया। दरभंगा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर की टीम ने 17 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह दरभंगा की टीम 41 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया। मैन ऑफ मैच विजेता टीम के बाबी कुमार घोषित किए गए। खेल के अंपायर राजेश राय एवं रिजवान अहमद, उद्घोषक धनंजय मिश्रा एवं जगजीतन तिवारी थे।मुख्य अतिथियों में जिला पार्षद उमा देवी, श्रीकृष्ण साह,नाजिर अंसारी, विंदेश्वरी सिंह, निदेशक लक्ष्मण सिंह, मंटू सिंह, आदर्श सोनी, रितिक गुप्ता, शाहिल गुप्ता,अंकित सोनी, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026