Siwan News

​राममय हुआ सिवान, शांतिपूर्ण जुलूस संपन्‍न

परवेज अख्‍तर, सिवान: श्री रामनवमी जुलूस के स्वागत के लिए शहर के लोगों ने भी काफी तैयारी की थी। सभी सड़कों व गलियों की आकर्षक सजावट की गई ती। ललाट पर चंदन, सिर पगड़ी, गले में चुंदरी और जुबां पर जय श्रीराम का उद्घोष। यह सब सुनकर पूरा शहर राममय हो गया था। इस वर्ष कोई झांकी तो नहीं दिखी, पर कुछ श्रद्धालु श्रीराम तथा हनुमान रूप में नजर आए। इन सब के बीच देश की आन, बान और शान तिरंगा भी लहराया। सबसे अच्छी बात तो यह रही कि इस बार जुलूस में सांप्रदायिक सद्भाव का नजारा भी देखने को मिला। शहर के कागजी मोहल्ला में वार्ड पार्षद इमरान ने मुस्लिम भाइयों के साथ जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत सहित फलों की व्यवस्था की थी। जहां जुलूस में शामिल युवाओं ने पहुंच कर अपनी प्यास भी मिटाई।

डीजे पर बज रहे राम भजन पर खूब थिरके युवा

शहर में रामनवमी के अवसर पर जुलूस के दौरान युवा वर्ग जगह-जगह डीजे पर बज रहे राम भजन पर खूब थिरकते दिखे। बीच में चौक- चौराहों पर इनकी गाड़ियां धीमी गति से चल रही थीं और ये अपनी गाड़ियों को रोक कर अपनी कला से लोगों को लुभाते रहे। हर जगह से निकलने वाले जुलूस में राम नाम के नारे और गीत से पूरा माहौल राममय बना हुआ था। ​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026