Siwan News

आठ वर्षीय बच्‍चे पर जानलेवा हमला

परवेज अख्‍तर, रघुनाथपुर – रघुनाथपुर थाना के सुल्तानपुर गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक आठ वर्षीय मासूम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल बच्चे को इलाज के लिए आनन फानन में स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया,जहां चिकित्सकों ने बच्चे की स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल बालक राज कुमार चौहान है। इधर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में नगर थाना अस्पताल पहुंची। जहां घायल बच्चे के परिजनों ने दो लोगों को आरोपित करते हुए एफआइआर दर्ज कराया। घायल बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता कि राज कुमार चौहान अपने मामा अर्जुन चौहान एवं आकाश चौहान के घर रहता था। शुक्रवार को छठ घाट के पास अंधेरा का फायदा उठाकर कर उस पर धारदार हथियार से सुल्तानपुर निवासी अमरजीत राम और गूंगा ने बच्चे के गर्दन पर वार कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। बता दें कि घायल बच्चा राजकुमार चौहान जीरादेई थाना के करहना निवासी संजय चौहान का पुत्र है। संजय चौहान कोलकाता में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026