Categories: जिला

रमजान खैर व बरकत का महीना : मुफ्ती इश्तियाक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार स्थित मदरसा जामिया बरकातिया अनवारुल उलूम के मुफ्ती मो. इश्तेयाक रजा कादरी ने रमजानुल मुबारक पर फजीलत बयान करते हुए कहा कि माहे रमजान खैर व बरकत का महीना है। इसकी हर घड़ी रहमत भरी हुई है। इस महीने में रोजेदार का सोना भी इबादत में लिखा जाता है। रमजान के रोजेदार के लिए दरियां की मछलियां इफ्तार तक दुआएं मगफेरत करती रहती हैं और रोजा बातिनी यानी छुपी हुई इबादत है। अल्लाह बातिनी इबादत को ज्यादा पसंद फरमाता है। एक हदीस में यह भी है कि रोजा इबादत का दरवाजा है। उन्होंने कहा कि हर चीज की जकात है तथा बदन की जकात रोजा है। इस माह में जो मालिके नेसाब हैं वह अपने दौलत में से ढाई प्रतिशत जकात निकालें, क्योंकि दौलत (माल) की जकात निकाल देने से वह दौलत महफूज हो जाता है। इस महीने में एक ऐसी रात है जो हजार महीने की इबादत से अफजल है जिसे सबे कद्र कहा जाता हैँ। जिसकी तलाश करने का हमारे सरकार स.अ. ने 21, 23, 25 एवं 27 की रात में तलाश करने का हुक्म फरमाया है और ये भी कहा है कि हदीशे कुदशी है। अल्लाह ने फरमाया कि रोजा मेरे लिए है और मैं ही उसका बदला हूं। पता चला के हर इबादत का सवाब जन्नत है लेकिन रोजेदार के लिए अल्लाह ताला से मुलाकात है। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि रोजेदार को दो खुशियां हासिल होती है। पहला जब वह रोजा इफ्तार करता है और दूसरा कि जब वह अल्लाह से मुलाकात करेगा। अंत में उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में रोजेदार अधिक से अधिक गरीबों, यतीमों, मिशकीनों की मदद करे तथा नजदीकी एदारा का ख्याल रखें।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026