लकड़ी नबीगंज में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर ने कहा अपने पिताजी के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:

जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के प्रथम और दूसरे दिन लकड़ीऔर बसौली पंचायत मे शुक्रवार को महाराजगंज लोकसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी रणधीर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ बसौली पंचायत के उजैना कपड़ी पुर बसौली तेलिया इत्यादि गांवो का भ्रमण करते हुए लकड़ी पंचायत अंतर्गत इमादपुर लकड़ी नवीगंज माधोपुर इत्यादि गांवो का भ्रमण किया।भ्रमण के क्रम में रणधीर सिंह ने जन-जन से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया! 2024 के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार महाराजगंज लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने का मौका दीजिए। वही इसके पूर्व शुक्रवार को महागठबंधन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को आयोजित बैठक को तेलिया गांव में सुरेश राय के दरवाजे परिसर पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री सिंह ने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहां की केंद्र सरकार जनता को ठगने का काम किया है।

मनमोहन सिंह सरकार में गैस सिलेंडर 350 में मिल रहा था तो विपक्षी महंगाई की दुहाई देते थे।इनलोगों के शासनकाल में 1250 में मिल रहा है तो कहते हैं की महंगाई को काबू में कर लिया गया है। उन्होंने नई बिहार सरकार के बारे में बताया कि तेजस्वी जी बेरोजगारों के लिए नौकरी का पिटारा खोलने जा रहे हैं जिसकी प्रक्रिया जारी है।मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राजद अध्यक्ष समीउल्लाह सिद्धकी,राजद जिला युवा सचिव राकेश यादव,रामेश्वर सोनी,प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्रर पांडे,सरपंच लौलीन चौधुर,अनील सिंह,अली हैदर,सुरेश सिंह,मुखिया प्रतिनिधि बृजेश सिंह, मुखिया नंदकिशोर यादव,पूर्व मुखिया योगिंदर यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष रवींद्र यादव,सरपंच सुरेश सिंह,अंशु सिंह,जितेंद्र यादव, सुनिल सिंह, पूर्व उप मुखिया हरिकिशोर यादव, पूर्व सरपंच ताहीर हुसैन, अमजद,कमालुदीन,राजद नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रमुख अरुण यादव, पूर्व बिडिसी रामवचन ठाकुर,समिति सदस्य टुना भारती,मुन्ना आलम, मिस्टर अली,देव कुमार तिवारी समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024