Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रैंडम चेकिग बढ़ाकर शराब माफियाओं पर कसें नकेल : आयुक्त

परवेज़ अख्तर/सिवान:- कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सरकार ने प्रमंडल से लेकर अनुमंडल तक अफसरों की सीधी जवाबदेही तय कर दी है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी, डीएम और एसपी को अपने स्तर से पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिग का टास्क सौंपा है। इसको लेकर शनिवार को जिला परिषद सभागार में मद्य निषेध एवं कोविड 19 के रोकथाम के अनुपालन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सारण रेंज के आयुक्त राबर्ट एल चोंग्थू ने की। बैठक के दौरान आयुक्त ने बताया कि कोविड-19 की लगातार गहन समीक्षा की जा रही है। जो भी कमियां पाई जा रही हैं, उनपर त्वरित कार्रवाई करते हुए दूर किया जा रहा है।

बैठक के दौरान कमिश्नर ने बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्पाद एवं पुलिस की संयुक्त दल के माध्यम से शराब तस्करों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर थाना के अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाकर अवैध शराब की बड़ी खेपों के जब्ती के साथ-साथ विशेषकर देहाती रास्तों पर रैंडम चेकिग करने की जरूरत है। सभी थाना प्रभारी एवं उत्पाद विभाग को जब्त शराब को अतिशीघ्र विनष्ट करने का भी निर्देश दिया। साथ ही वाहन चेकिग कर नियमानुकूल कार्रवाई का भी निर्देश दिया।

उप-महानिरीक्षक विजय कुमार वर्मा ने सुनसान क्षेत्रों में जहरीली शराब की संभावना से बचने के लिए चुलाई शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के साथ ढाबों तथा ईट-भट्टों पर छापेमारी करने का निर्देश दी। बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार, जिला उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सहित सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, थानाध्यक्ष एवं उत्पाद निरीक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024