परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली टोले सेल्हरा निवासी अदालत राम के पुत्र संतोष राम ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी व साले पर गहना चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि 15 वर्ष पूर्व असांव थानांतर्गत पंचबेनिया निवासी नगीना राम की पुत्री रूबी देवी से शादी हुई थी, जिससे तीन बच्चे भी हैं, लेकिन कुछ दिनों से मेरी पत्नी लगातार अपने मायके रह रही है। जब मैं उसे बुलाने जाता हूं तो उसके स्वजन मुझे मारने की धमकी देते हैं तथा अपमानित भी करते हैं। इसी बीच मेरी पत्नी घर पर थी।
16 सितंबर को जब काम करने चला गया तो मेरा साला चंद्रभूषण राम मेरे घर आया और दोनों भाई बहन साजिश कर घर में रखे करीब 70 हजार के गहने लेकर जाने लगे। जब मेरी मां ने उनलोगों को रोकने की कोशिश की तो दोनों ने मेरी मां का गला दबाने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख दोनों बाइक से फरार हो गए। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…