परवेज अख्तर/सिवान :- राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के करीबी एवं दर्जनों संगीन मामलों के आरोपित सह ओरमा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. साबिर और इसके सगे भाई मुन्ना मियां को रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साबिर मियां पर महादेवा ओपी में शुभम कंट्रक्शन सह राजधानी ट्रेवल्स के प्रो. अजय कुमार यादव उर्फ मुन्ना चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसके बाद एसपी नवीनचंद्र झा के निर्देश के आलोक में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार,महादेवा ओपी प्रभारी सुमन कुमार, सराय ओपी प्रभारी राकेश शर्मा एवं पचरुखी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने उक्त कार्रवाई की। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुभम कंस्ट्रक्शन सह राजधानी ट्रेवल्स के प्रो. अजय कुमार यादव उर्फ मुन्ना चौधरी ने शुभम कंस्ट्रक्शन के गोदाम बनवाने के लिए शकील अहमद से चकिया गांव में भूमि का किरायानामा 15 लाख रुपये दिया। इस भूमि पर गोदाम का काम रोकवाने के लिए 31 मार्च को हथियार के साथ आबिद अली, साबिर अली, जाकिर अली, मुन्ना मियां और मुन्ना सिंह आए और 25 लाख रुपये की रंगदारी की। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…