Barharia Siwan News

एक सप्‍ताह से बिजली की किल्‍लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया हंगामा, नारेबाजी

परवेज अख्तर/सिवान: – जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगांवा गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली की किल्लत को लेकर रविवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह पूर्व जल गया है जिसकी सूचना विद्युत मानव बल एवं सहायक अभियंता पंकज कुमार को दूरभाष पर और लिखित के माध्यम से दी गई थी। लेकिन विभाग ने इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास पहुंच कर विभाग विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के विरुद्ध मनमानी का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पाकर कोइरीगांवा निवासी सह समाजसेवी ओमप्रकाश यादव, मनोज कुमार ने आक्रोशितों को शांत कराने का प्रयास किया। ओमप्रकाश ने कहा इस भीषण गर्मी में विभाग को त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के उपाय करने चाहिए। इस मौके पर सच्चिदानंद यादव, घोष यादव, सुनील प्रसाद,वैद्यनाथ यादव, संदीप, श्रीराम यादव आदि लोगो ने कहा कि 24 घंटा में सहायक विद्युत अभियंता द्वारा अगर विद्युत आपूर्ति की सुचारु रूप से व्यवस्था नहीं की गई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026