छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि हम सरकार से मांग करतें हैं कि हर एक राशन कार्ड धारियों को गुणवत्तापूर्ण राशन मिले यह सरकार की जवाबदेही है। जरूरत पड़े तो इसके लिए सरकारी स्तर पर विशेष अभियान चलाने एवं दुकानों से मिल रहे सामग्री की जांच हो। मुखिया श्री सिंह ने कहा कि राशन कार्ड का लाभ ज्यादातर गरीबों के लिए सस्ता और गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। विशेष टीम का गठन किया जाए।
टीम की जवाबदेही सुनिश्चित हो कि गरीबों को गुणवत्तापूर्ण अनाज दुकान से उन्हें प्राप्त हो रहा है कि नहीं।राशन कार्ड धारियों को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध हो रहा है कि नहीं इसके लिए विशेष टीम द्वारा लिखित जांच रिपोर्ट की व्यवस्था एवं गलत जांच रिपोर्ट देने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।विशेष टीम द्वारा उपभोक्ताओं से संपर्क कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त होता है तो निश्चित तौर पर गरीबों को मिलने वाला राशन में गड़बड़ी की आशंका को दूर किया जा सकता है । गरीबों तक सरकार की योजना का सही लाभ उन तक पहुंचाने की जवाबदेही हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…