Categories: जिला

गिट्टी व्यवसायी बने गरीबों के लिए मसीहा, किया कच्चे राशन का वितरण

रघुनाथपुर, मैरवा, दरौंदा प्रखंडों के दर्जनों गांव में पांच सौ से अधिक परिवार के बीच किया राशन का वितरण

सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति लेकर किया वितरण

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना से लड़ाई में जारी लॉकडाउन के बीच दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों के बीच खाना और राशन का संकट जारी है. इसी बीच सोमवार को जिले के कुछ गिट्टी व्यवसायी गरीबों के लिए मसीहा बनकर उनके बीच पहुंचे और कच्चे राशन का वितरण किया। गिट्टी व्यवसायी रामशंकर सिंह, राधेश्याम, अभिषेक कुमार, उमेश तिवारी, मिथिलेश पांडेय, दीपक रॉय, रविन्द्र गुप्ता और राकेश
कुमार ने इस विषम परिस्थिति में मजदूरों की मदद कर नेक काम किया है।
गिट्टी व्यवसायी ने जिले के रघुनाथपुर, दरौंदा और मैरवा प्रखंड के दर्जनों गांव में जा कर कुल 500 परिवारों को आटा, चावल, दाल आदि का वितरण किया। इस दौरान व्यवसायी ने कहा कि आज हमने दिहाड़ी मजदूर और गरीब लोगों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया जो दिहाड़ी करके अपना घर चलाते हैं. मगर लॉकडाउन में फंसने की वजह से उनके पास न तो खाना है और न पैसे।
जमीनी हालत ये है कि दिहाड़ी मजदूर लॉक डाउन में बेबश हो गए है और अपने
परिवार का भरण पोषण करने के लिए संकट में आ गए है। उन्‍होंने कहा कि
कोरोना से लड़ाई में लॉकडाउन जरूरी कदम था, लेकिन इस संकट की स्थिति में
सबों के लिए खाने-पीने का प्रबंध करने की जिम्‍मेवारी सरकार थी. कोई भूखा
न रहे यह हमारी कोशिश है. इसलिए गरीबों के बीच कच्चे राशन का वितरण किया
जा रहा है ताकि वे इस विकट स्थिति में अपना पेट पाल सकें। गिट्टी
व्यवसायी रामशंकर ने बताया कि प्रत्येक परिवार के बीच पांच किलो आटा,
पांच किलो चावल एवं एक किलो दाल का वितरण किया गया है। ताकि इस परिस्थिति
में वे कुछ दिन अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। अगर आगे ऐसा ही हालात
रहा तो गिट्टी व्यवसायी सदैव गरीबों के लिए खड़े हैं। इन्होंने बताया कि
राशन वितरण के लिए सिवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर
इसका वितरण किया गया। तथा इस बीच सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
मौके पर विकास कुमार, मुन्ना कुमार, बबलू सिंह,लक्ष्मण एवं सुनील मौजूद
रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024