परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के भुलौनी में खाना बनाने के दौरान आग लगने से नगदी और अनाज सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी । बता दें कि रविवार की संध्या सात बजे उक्त गाँव के ज्ञान्ती देवी पति मुन्नीलाल यादव के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई, जिसमें साइकिल, 2000₹ नगद, बिछावन, चावल तथा एक बकरी सहित लगभग ₹ 40000 की संपत्ति जलकर राख हो गई । वहीं बगल के सतुरनी देवी पति जगरनाथ साह का झोपड़ीनुमा घर तथा एक खोंप भी आग की चपेट में आ गया, जिसमें 5क्वींटल गेहूँ, भूसा, बर्तन कपड़ा, बैंक पासबुक आदि सामान जलकर राख हो गया । ग्रामीणों एवं अग्निशमन द्वारा आग पर काबू पाया गया । इसको लेकर दोनों पीड़ित महिलाओं ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…