रामायण के ‘रावण’ अरविंद त्रिवेदी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

डेस्क: रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका 83 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार रात अरविंद को हार्टअटैक आया, जिसके बाद उनका देहांत हो गया. अरविंद त्रिवेदी लंबे वक्त से बीमार थे. इस वजह से वे काफी दिनों से बेड पर ही थे.

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मंगलवार रात करीब 10 बजे उनका निधन हो गया है. चाचाजी पिछले कुछ सालों से लगातार बीमार चल रहे थे. पिछले तीन साल से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब रहने लगी थी. ऐसे में उन्हें दो-तीन बार अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा था. एक महीने पहले ही वो अस्पताल से घर लौटे थे. मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026