पटना

बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर भर्तियां, 21 मार्च को होगी परीक्षा

पटना: बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तारीखें सामने आई हैं. केन्द्रीय चयन पर्षद ने इसके लिए परीक्षा की तिथि 21 मार्च 2021 निर्धारित की है. इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर तक है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह कर सकते हैं. बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर नियुक्तियां होनी है, जिसके लिए इसी माह में विज्ञापन जारी किया गया था. ​

ये रहा पूरा शेड्यूल

केन्द्रीय चयन पर्षद की ओर से बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना है. पर्षद 21 मार्च 2021 को यह परीक्षा आयोजित कर सकती है. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. वहीं वनरक्षी के 484 पदों के लिए 16 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा होगी. इसी तरह वनपाल के 236 पदों के लिए 20 दिसंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

जनवरी में भी परीक्षाएं

बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 1722 पदों के लिए 3 जनवरी, 2021 को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसी प्रकार होमगार्ड सिपाही के 551 पदों के लिए 24 जनवरी 2021 को लिखित परीक्षा होगी. होमगार्ड विभाग में सिपाही चालक के 98 पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए 27 व 28 नवम्बर को शारीरिक परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026