बेतिया: नरकटियागंज में पहले प्यार फिर शादी का का वादा और उसके बाद दो साल तक यौन शोषण कर शादी से इनकार कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित गर्भवती है और उसी हाल में न्याय के लिए दर दर भटक रही है. बताया जा रहा है कि नेपाल के काठमांडू की रहने वाली युवती बिहार के शिकारपुर थाना क्षेत्र के चानकी गांव निवासी नेयाज अंसारी से प्यार करती थी. दो साल तक प्यार परवान चढ़ता रहा और इस दौरान नेयाज युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा. इस बीच युवती तीन बार गर्भवती भी हो गई. हालांकि, नेयाज ने शादी का वादा कर तीन बार युवती का गर्भपात करा दिया. जब युवती ने शादी की बात कही तो नेयाज आनाकानी करने लगा.
बताया जा रहा है कि युवती द्वारा शादी का दबाव देने पर नेयाज युवती को काठमांडू में छोड़कर शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव आ गया और युवती से बात करने से साफ तौर पर इनकार करने लगा. नेयाज की बेवफाई से परेशान युवती पूछताछ करते हुए उसके गांव आई, जहां उसे पता लगा कि नेयाज शादीशुदा है और तीन बच्चें का बाप भी है.
नेयाज के बारे में जानकारी लेने पर परिचितों ने कहा कि नेयाज घर नहीं है, बाहर गया है. वहीं, पीड़ित युवती के जोर जबरदस्ती करने पर नेयाज के घरवालों ने गाली गलौच करते हुए युवती को भगा दिया. जिसके बाद पीड़ित युवती ने शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगा रही है और दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रही है.
इधर, युवती की शिकायत पर शिकारपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस बाबत शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है जिसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है. इसके बाद हीं आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…