पटना: पटना पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है. शहर के एसके पुरी थाना क्षेत्र के हड़ताली मोड़ के नजदीक पंत भवन के पास मासूम सूरज पर चाय की गरम केतली फेंक देने का आरोप पुलिस वालों पर लगा है. सूरज का कहना है कि चाय की केतली एसके पुरी थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने ही उसके ऊपर फेंकी है. दरअसल सूरज यहां पर अपने पिता और चाचा के साथ चाय की दुकान चलाता है.
सोमवार की रात बोलेरो पर सवार पांच से छह पुलिसकर्मी सूरज की दुकान पर पहुंचे और सूरज से चाय सिगरेट और गुटके की मांग की. सूरज ने बताया कि जब पुलिस वालों की बात नहीं मानी गई तो उसके ऊपर चाय की गरम केतली फेंक दी गई और चाचा की पिटाई की गई. गरम केतली से सूरज के दोनों पांव पूरी तरह जल गए हैं. जब इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हुई तब पुलिस वाले वहां से फरार हो गए. सूरज के दोनों पैर जल गए हैं.
देर रात उसका इलाज गार्डनर रोड हॉस्पिटल में कराया गयाय फिलहाल इस घटना ने पटना पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इस मामले को लेकर अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं लेकिन आला अधिकारी मामले की जांच का हवाला दे रहे हैं. पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा कि उन्हें न्यूज 18 से सारी घटना की जानकारी मिली है. वैसे घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी घटना की सारी तस्वीर कैद हो चुकी है और अगर पुलिस के आला अधिकारी इस पूरे मामले में गंभीरता दिखाते हैं तो सारी सच्चाई भी सामने आते देर नहीं लगेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…