सिवान में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया नागपंचमी का पर्व

परवेज अख्तर/सिवान: नाग पंचमी का पर्व जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया.इस दौरान मंदिरों में लोगों ने पूजा-पाठ व जलाभिषेक किया. नाग देवता को लोगों ने दूध व सिवई का प्रसाद चढ़ाया. वहीं कुछ लोगों ने इस पावन पर्व पर रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया.भगवान शिव के गले में वास करने वाले नाग देवता का पर्व नाग पंचमी पर लोग स्नान के बाद मंदिरों में पहुंचे.भगवान शिव के साथ ही नाग देवता की पूजा की गई. इस पर्व पर नाग को दूध पिलाने की भी परंपरा है.ऐसे में लोगों ने दूध से बनी सिवई नाग देवता को अर्पित किया और प्रसाद वितरण किया. इस पर्व में  लोग अपने घर की दीवारों पर गे की गोबर व सिंदूर  से नाग देवता का चित्र बनाते हैं. महिलाएं घर में तो पुरुष मंदिरों में जाकर नाग देवता की पूजा करते हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में दर्शन व पूजन के लिए लोग तड़के पांच बजे से ही पहुंच रहे हैं.

भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह पर्व इस बात का द्योतक है कि प्रकृति में नाग व मनुष्य के बीच एक बेहतर समन्वय की भावना आदिकाल से रही है.ग्रामीण क्षेत्रो में लोग सुबह से ही नाग देवता की पूजा के लिए घर की साफ सफाई करने लगे वही कच्चे मकान के घरों के लोग अपने घरों को गोबर व पीली मिट्टी से लीपापोती कर नाग देवता की विधिवत पूजा किया और घर के सभी जगहों पर दूध और धान का लावा चढ़ा घरो में छिड़काव किये और अपने-अपने खेतो में मिट्टी के कच्चे दिये में लावा और दूध चढ़ा कर नाव देवता से अशीर्वाद मांगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024