परवेज अख्तर/सिवान : जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा में सोमवार को 19 परीक्षार्थी नकल के आरोप में निष्कासित किए गए, जबकि 541 परीक्षार्थी दोनों पालियों को मिलाकर अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 27 हजार 34 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 26 हजार पांच सौ 79 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में पांच हजार दो सौ 45 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें पांच हजार एक सौ 59 परीक्षार्थी शामिल हुए। सभी परीक्षार्थियों का निष्कासन पहली पाली में ही हुआ। इसमें राजदेव सिंह कॉलेज से 12, डीपीआर इंटर कॉलेज से तीन, डीपीआर डिग्री कॉलेज से चार परीक्षार्थी शामिल हैं। एसडीओ अमन समीर ने राजदेव सिंह कॉलेज में 12 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में निष्कासित किया। इससे परीक्षार्थियों में हड़कंप रहा। दोनों पालियों में जोनल, सुपर जोनल एवं स्टैटिक दल परीक्षा केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। साथ ही केंद्र के बाहर भीड़ को दूर हटाते रहे। सभी केंद्रों पर दो मीटर की परिधि में धारा 144 लागू थी। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा शुरू होने बाद इंट्री नहीं कराई जा रही थी। वहीं महाराजगंज के भी सातों केंद्रों पर पदाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीओ मंजीत कुमार, एएसपी संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे तथा केंद्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक निर्देश देते रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…