परवेज अख्तर/सिवान : शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन पचौरा में रविवार को बसंत ऋतु के आगमन पर फलों राजा आम सहित शाही लीची, नींबू अगस्त्य, केला, तेज पत्र, हरसिंगार आदि का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य कलाधर मिश्र ने पेड़ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वृक्ष दस पुत्र समान है एवं पौधरोपण कार्य महान है। साथ ही साथ यहां उपस्थित सभी व्यक्तियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन काल में दस पौधे अवश्य लगाए। इस कार्यक्रम में डीएलएड विभागाध्यक्ष अविनाश मिश्र, असि. प्रो. प्रसेनजीत सिंह, राजीव रंजन श्रीवास्तव, पंकज कुमार मल्ल, अमित कुमार सिंह, गजाला तरन्नुम एवं संस्थान के सभी प्रशिक्षणार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…