परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के कोड़ारी कला गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। शनिवार की शाम प्रभारी अंचलाधिकारी रामानंद सागर एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में सरकारी जमीन पर लगे अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।जेसीबी द्वारा अवैध रुप से बने मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान काफी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल तैनात थे। विदित हो कि कोड़ारी कला गांव के मांझी टोला में सरकारी जमीन में कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर आवागमन के मुख्य पथ पर ही घर बना लिया था, जिसको लेकर गांव के ही दशरथ मांझी ने विभिन्न वरीय पदाधिकारी के यहां न्याय का गुहार लगाई। जिसके बाद पदाधिकारियों के निर्देश पर जल्द से जल्द घर को तोड़कर रास्ता खाली कराने के आदेश पर कार्रवाई शुरू हुई। जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार की शाम अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने मिलकर अतिक्रमण को हटाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…