Categories: पटना

पटना में फिर 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव: 8 लोग संक्रमितों के संपर्क में आकर हुए पॉजिटिव….

पटना: मंगलवार को 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 8 ऐसे हैं जो संक्रमितों के साथ रहकर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं जबकि दो कैसे संक्रमित हुए, इसका पता लगाया जा रहा है। संक्रमितों में AG कॉलोनी के 3 हैं। राजधानी की AG कॉलोनी में तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है।

पटना में इस कॉलोनी में ही 10 से ज्यादा मामले हो गए हैं। इसके बाद पटेल नगर और बुद्धा कॉलोनी है, जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। मंगलवार को कुल 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसमें 11 फॉलोअप और 10 नए मामले हैं।

पटना में मंगलवार को कुल 21 पॉजिटिव में 10 फॉलोअप केस है। दोबारा से संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पटना के पटेल नगर, बुद्धा कॉलोनी और एजी कॉलोनी का मामला है।

संक्रमितों की जांच बार-बार कराई जा रही है, जिससे संक्रमण के मामले की निगरानी की जा सके। पटना के 11 लोगों की रिपोर्ट फॉलोअप में पॉजिटिव आई है, वह सभी होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 3 दिनों बाद भी जांच कराई जाएगी।

पटना में मंगलवार को कुल 21 पॉजिटिव में 10 फॉलोअप केस है। दोबारा से संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें पटना के पटेल नगर, बुद्धा कॉलोनी और एजी कॉलोनी का मामला है। संक्रमितों की जांच बार-बार कराई जा रही है, जिससे संक्रमण के मामले की निगरानी की जा सके। पटना के 11 लोगों की रिपोर्ट फॉलोअप में पॉजिटिव आई है, वह सभी होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 3 दिनों बाद भी जांच कराई जाएगी

पटना में 8 केस ऐसे आए हैं, जिनका कारण साफ दिख रहा है कि वह संक्रमितों के संपर्क में आ गए थे। लेकिन 2 ऐसे हैं, जिनके संक्रमण का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन दोनों के संक्रमण का कारण तलाशने में जुटी है। इनके संपर्क में आए लोगों का पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। पटना में मंगलवार को आई कुल 10 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट के आधार पर अब कांटेक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026