Categories: पटना

शराबबंदी को और सख्ती से लागू करने के लिए मुख्यालय के छह ADG और दो IG को मॉनिटिरिंग पर लगाया गया…..IPS अधिकारियों को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी…

पटना: बिहार में शराबबंदी में फिल्ड के अधिकारी कैसा काम कर रहे हैं और शराबबंदी जो भी काम हो रहा है उसकी समीक्षा के लिये मुख्यालय में तैनात ADG और IG स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अब हर रेंज के अधिकारी शराबबंदी पर नजर रखेंगे। एडीजी जितेंद्र कुमार को पटना सेंट्रल की जिम्मेदारी दी गयी है। वही ADG सुशील खोपड़े को शाहाबाद का प्रभार सौंपा गया है। ADG निर्मल कुमार आजाद को मगध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है।

आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। ADG कमल किशोर को पूर्णिया क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। वहीं ADG अनिल किशोर बेगूसराय जिले का मॉनिटिरिंग करेंगे। ADG पारसनाथ को मुंगेर का प्रभार और IG राकेश राठी को पूर्णिया-भागलपुर रेंज का प्रभार सौंपा गया है।

वही IG एम आर नायक को कोसी रेंज की जिम्मेदारी और ADG बच्चू सिंह मीणा को मिथिला रेंज का प्रभार सौंपा गया है। इन अधिकारियों शराबंदी को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी दी गयी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी की समीक्षा की थी। जिसके बाद से शराबबंदी को और कड़ाई से बिहार में लागू किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर IPS अधिकारियों को भी इस काम में लगाया गया है। शराबबंदी को लेकर सरकारी कितनी सख्त है यह साफ दिख रहा है।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024