परवेज अख्तर/सिवान:
बीते दिनों वैशाली जिला की बंटी गुलनाज की हत्या के विरोध में सीपीआई व सीपीएम के द्वारा संयुक्त रूप से एक प्रतिरोध मार्च गांधी मैदान से निकालकर जेपी चौक पर सभा के रूप में परिणित हो गया. सभा में गुलनाज के हत्यारों को स्पीडी ट्रायल कार जल्द से जल्द सजा दिलवाने व परिवार के सदस्यों को सुरक्षा देने, 25 लाख रुपए मौजा, परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने आदि की मांग की गई.
सभा में शामिल वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज अब नहीं रह गई है. भ्रष्टाचार, अपराध, अत्याचार, हत्या, राजनीति, सामूहिक बलात्कार काफी बढ़ गया है. सभा के दौरान सीपीआई के जिला सचिव तपेश्वर यादव, सीपीएम के जिला सचिव फूल मोहम्मद अंसारी, मार्कंडेय दीक्षित, इरफान अहमद ,अर्जुन यादव, सुशील कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…