Maharajganj News

महाराजगंज में अक्षय नवमी पर मनायी पिकनिक भोज

परवेज अख्तर/सिवान:
नवमी तिथि सोमवार को श्रद्धालु  आंवला नवमी के दिन आँवला वृक्ष के नीचे पिकनिक भोज बनाया. श्रद्धालुओं ने आंवला नवमी का पर्व शहर के बाला जी के मठ पर पहुंच कर  आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना के साथ मनाया. भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आराधना का पर्व आंवला नवमी सोमवार को श्रद्धा-उत्साह से मनाया गया. लोगों ने शहर व आसपास स्थित उद्यानों में जाकर आंवले के पेड़ की विधिवत पूजा-अर्चना की और पेड़ के नीचे ही बैठकर भोग-प्रसाद ग्रहण किया.

आंवला नवमी पर सुबह होते ही लोग सपरिवार या फिर दोस्तों के साथ पर्व मनाने पिकनिक के लिए  बल जी के मठ निकल निकल पड़े. मौजूद आंवले के पेड़ों के नीचे जगह बनाई और फिर पूजा-अर्चना शुरू की. पूजा समाप्ति के बाद भगवान विष्णु-लक्ष्मी से परिवार के सुख-शांति, समृद्धि व आरोग्यता के लिए प्रार्थना की गई. उपश्थित पुरुष-महिला लोग प्रसाद ग्रहण किया .

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024