Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तगादा कर लौट रहे दुकानदार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हालत गंभीर, पटना रेफर

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार के समीप गुरुवार की रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किराना दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।उधर घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में स्थानीय बसंतपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक आर्यन यादव ने ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है घायल दुकानदार शहरकोला गांव निवासी संजय साह(40वर्ष) है। परिजनों ने बताया कि वह अपने किराना दुकान का तगादा करने के लिए गांव व आसपास के इलाके में साइकिल सवार होकर गए थे कि तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके का लाभ उठाकर अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। उधर घायल बोलने की स्थिति में नहीं था इसलिए वह पुलिस को बयान नहीं दे सका खबर लिखे जाने तक घायल का इलाज पटना में चल रहा है जो जीवन व मौत से जूझ रहा है चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है इस संदर्भ में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे है। कि संजय साह कौन सी वाहन से चपेट में आकर घायल हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026