परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित एसएच 73 पर जीन बाबा स्थान समीप गुरुवार की रात दवा व्यवसायी से बाइक, मोबाइल व रुपए लूटने के दौरान स्थानीय पुलिस ने पीछा कर तीन अपराधियों को बिना नंबर की सफेद अपाची बाइक के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी गुलरबग्गा निवासी प्रदीप यादव, चौकी हसन धानुक टोला निवासी दीपक कुमार एवं अलावल टोला निवासी नसरुद्दीन अंसारी है। बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के छितौली कला निवासी दवा व्यवसायी अजीत सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिवान से अपनी बाइक से घर लौट रहे था, तभी माधोपुर गांव स्थित जीन बाबा स्थान के पास थाना क्षेत्र गुलरबग्गा निवासी प्रदीप यादव, चौकीहसन धानुक टोला निवासी दीपक कुमार एवं अलावल टोला निवासी नसरुद्दीन अंसारी उन्हें रास्ते में रोक कर मारपीट शुरू कर दी और उनकी बाइक के साथ रुपए और मोबाइल लूटने लगे। तभी उधर से गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस की गाड़ी देखते ही अपराधी भागने लगे। इसी बीच गश्त कर रही पुलिस टीम वहां पहुंच गई और भाग रहे अपराधी का पीछा कर पकड़ लिया।और थाना ले आई।बाद में पुलिस ने पकड़े गये लोगों से कड़ी पूछताछ की।तथा पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को जेल की हवा खिला दी।पुलिस पकड़े गए लोगों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…