Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गोरेयाकोठी विधानसभा से महागठबंधन की हार के बाद बुलाई गई समीक्षा बैठक

परवेज़ अख्तर/सीवान:
गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी देवेश कांत सिंह ने राजद प्रत्यासी नूतन देवी को 11891 वोट से हराया। विधानसभा चुनाव हारने के बाद अपने नूतन देवी ने अपने कार्यकर्ताओं को समीक्षा बैठक बुलाई. इस बैठक में गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के सभी तीनो प्रखंड के सभी पंचायत के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने हार पर अपना अपना विचार रखे। गोरेयाकोठी प्रखंड, लकड़ी नवीगंज प्रखंड और बसंतपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. सभी ने इस अपनी बात बेबाकी से रखी. विधानसभा चुनाव में हार से हम निराश नहीं हैं.

हम जनता के हर सुख – दुख में सक्रिय रहेंगे .सरकार के करतूतों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। ये बातें युवा राजद नेता विवेक कुमार वर्मा (हन्नी वर्मा )ने  भिट्ठी में आयोजित समीक्षा – बैठक में कही . बैठक में पूर्व राज्यमंत्री इंद्रदेव प्रसाद , प्रदेश दलित प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मिस्री राम , भोला यादव , कांग्रेस प्रखड अध्यक्ष ध्रुपलाल प्रसाद , प्रमोद चौधरी , प्रवीण कुमार  ,ओमप्रकाश प्रसाद सोनू राम ,  अशोक राय , अनिल साहनी , वासुदेव प्रसाद , प्रभुनाथ शर्मा ,  देवेश्वर माँझी आदि ने हार के कारणों की पड़ताल की , धन्यवाद – ज्ञापन पूर्व मुखिया परमा राय ने किया .

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024