Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान के विद्युत प्रमंडलीय भंडार में लगी भीषण आग

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के तरवारा मोड़ स्थित विद्युत प्रमंडलीय भंडार में शनिवार की रात रिपेयर को रखे 50 ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। अगलगी में सभी ट्रांसफॉर्मर जलकर राख हो गई। विभाग को 30 लाख का नुकसान हुआ है। आग की लपटों की भयावहता देख आनन फानन में कर्मियों व स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड व विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही अग्निशमन विभाग से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में कर्मी जुट गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी के कारण करीब तीन घंटे तक अधिकारियों व लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब सात बजे परिसर से धुएं के गुब्बार निकल रहे थे। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग के अनुसार अगलगी की घटना में स्टोर में रखे 16 केवीए के 22, 63 केवीए के 11, 200 केवीए के 4,100 केवीए के 4, तथा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर व 33 केवीए का केबल सौ मीटर का नुकसान हुआ है। विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि विद्युत प्रमंडलीय भंडार में आग लगाने से करीब 25 से 30 लाख का नुकसान हुआ है। बताया कि जिन ट्रांसफार्मर में आग लगी थी वो सभी ट्रांसफार्मर रिपेयर के लिए रखे हुए थे। इन ट्रांसफार्मरों में तेल भरा होने से आग तेजी से बढ़ने लगी थी,उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण पटाखा लग रहा है। वैसे मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026