सिवान में घर से बुलाकर रिक्शा चालक की हत्या, परिजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सराय ओपी थाना क्षेत्र के इस्माइल शहिद तकिया मोहल्ला से एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है की जहां मोहल्ले के ही लोगों ने एक रिक्शा चालक को घर से बुलाकर शहर के गांधी मैदान अवस्थित एक पोखरे में हत्या कर उसकी लाश को फेंक दिया।मृत रिक्शा चालक की पहचान सिकंदर अली 33 वर्ष के रूप में की गई है जो यासीन अली का बेटा बताया जाता है।जो सिवान शहर में रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।घटना के संबंध में मृतक की मां शमसून खातून ने बताया कि मेरे ही मोहल्ले के मोहम्मद अली साई,वकील साई, बेलाल साई तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव निवासी ताहिर साई जो हमारे पुत्र सिकंदर अली को घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को गांधी मैदान अवस्थित पोखरे में फेंक दिया।उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

खबर लिखे जाने तक बुधवार की देर रात्रि तक मृतक का शव सिवान सदर अस्पताल में पड़ा हुआ था।नगर थाने की पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की जा रही थी।उधर हत्या का खुलासा उस समय संभव होना तय माना जा रहा है कि जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट चिकित्सक द्वारा पुलिस को सौंपी जाएगी।वहीं इस घटना को लेकर इस्माइल शहिद तकिया मोहल्ले में तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जितनी मुंह उतनी बातें कर रहे हैं। उधर परिजनों के मौखिक बयान के आधार पर पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं पर अनुसंधान शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी मुन्नी खातून ,बेटी अलीशा खातून,समेत पूरे परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है।परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा मोहल्ला में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।अधिकांश परिजन बुधवार की देर रात तक सिवान सदर अस्पताल परिसर में दहाड़ मार बिलख रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026