मुजफ्फरपुर : बिहार में लूट की घटना दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। ताज़ा खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने स्टेट बैंक की शाखा में घुसकर 6 लाख 82 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।
लूट की इस वारदात के दौरान बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना सरैया थाना क्षेत्र के रेपुरा स्थित स्टेट बैंक की शाखा की है। हथियार के बल पर बदमाश बैंक में घुसे और थैले में रुपये भरकर भाग खड़े हुए । भागने के दौरान लुटेरों ने दो राउंड फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लूट के दौरान अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की। जब लोग इकट्ठा होने लगे तब बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…