Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

फेसबुक लाइव आकर रिजवान अहमद ने चुनाव लड़ने का किया एलान,15 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करेंगे नामांकन

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की ओर से सिंबल के लिए प्रयासरत कांग्रेस नेता रिजवान अहमद अपना नामांकन आगामी 15 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में करने का निर्णय लिया है। हालांकि रिजवान अहमद के द्वारा किसी भी प्रकार का प्रेस रिलीज जारी नहीं किया गया है।लेकिन मंगलवार की देर संध्या वे अपने फेसबुक लाइव पर आकर स्वयं ऐलान कर दिए है।यहां बताते चले कि बड़हरिया विधानसभा महागठबंधन के कोटे में राष्ट्रीय जनता दल के खाते में चला गया है।महागठबंधन की ओर से इस विधानसभा क्षेत्र में श्री बच्चा जी पांडे उम्मीदवार हैं।फेसबुक लाइव के जरिए रिजवान अहमद ने कहा कि एक षड्यंत्र व साजिश के तहत हमेशा हमको शिकार बनाया गया है।

इसके अलावा कई ऐसे गंभीर आरोप फेसबुक लाइव के जरिए आकर उन्होंने लगाया।यहां बताते चलें कि रिजवान अहमद इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए प्रयासरत थे लेकिन उस समय भी इन्हें पार्टी द्वारा  अपना उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो वह पार्टी से विक्षिप्त होकर जन अधिकार पार्टी के सिंबल पर बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन चुनाव के दरमियान वे कारगर साबित नहीं हुए। बाद में रिजवान अहमद ने पुनः कांग्रेस का दामन थाम लिया।कांग्रेस का दामन थामने के बाद लगातार वे कांग्रेस के सिंबल को पाने के लिए प्रयासरत थे। क्षेत्रों में लगातार सघन दौरा भी कर रहे थे।लेकिन अचानक महागठबंधन के कोटे में यह सीट राष्ट्रीय जनता दल को मिला।जिस कारण वे सिंबल से वंचित रह गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026