Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नंगे पैर चुनावी दौरा कर रहे श्री निवास यादव 14 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

  • श्री निवास यादव का चेहरा किसी नाम का मोहताज नहीं
  • लावारिस शव मुक्ति समिति से लेकर कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं श्री निवास यादव

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्री निवास यादव 14 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे।यहां बताते चले कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में श्री निवास यादव लगातार कई दिनों से नंगे पैर होकर चुनावी दौरा अपने समर्थकों के साथ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्रों में मुझे सभी वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है।मैं आम जनमानस की बदौलत अपना नामांकन आगामी 14 अक्टूबर को प्रशासनिक नियमों का अनुपालन करते हुए करेंगे।श्रीनिवास यादव के बारे में बताते चलें कि यह वही श्रीनिवास यादव है जो संपूर्ण जिले के कोने – कोने में आफत की घड़ी में लोगों की मदद पहुंचाने में सदैव तत्पर रहते हैं।अगर जिले के किसी भी कोने में कोई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो जाए और उस घटित दुर्घटना में शामिल लोगों को उठाकर उसे तुरंत इलाज हेतु सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराते हैं।

तथा अपनी देखरेख में उचित इलाज कराना इनकी पहली प्राथमिकता होती है। दूसरी तरफ ये सिवान सदर अस्पताल में गठित लावारिस शव मुक्ति समिति के सदस्य भी हैं। इस समिति में पर प्रकाश डाले तो समिति के सदस्यों द्वारा लावारिस शव को 72 घंटे तक रखकर प्रशासनिक अनुमति के पश्चात उसके धर्म के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया जाता है।इसके अलावा श्री निवास यादव जिले के कई ऐसे सामाजिक संगठन से भी जुड़े हुए हैं। यहां बताते चलें कि श्री निवास यादव का  चेहरा किसी नाम का मोहताज नही है।जब कोई जिले में छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती है तो आम जनमानस से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी तक के लोगों के जुबान पर सिर्फ श्री निवास यादव ही नाम रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026