परवेज़ अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी हेना शहाब नें बुधवार को शहर के पटवा टोली में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान हेना ने लोगों से कहा कि मेरी जीत आपसबों की जीत है। विकास की जीत है तथा आपसी सद्भाव की जीत है। इस दौरान घर-घर जाकर प्रत्याशी और समर्थकों नेें लोगों से मुलाकात कर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। हिना शहाब ने दबे, कुचले, गरीबों, पिछड़ों, दलितों आदि के उत्थान के लिए समर्थन मांगते हुए विजयी बनाने की अपील की। मौके पर एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रमा पासवान, जिला महासचिव नंदजी राम, रामदेव राम, अजय चौहान, लीलावती गिरि, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, गुड्डू श्रीवास्तव, धर्मात्मा पांडेय समेत अन्य राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…