परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के महुआ भूसा कोइरी टोला गांव के एक युवक का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृत युवक के पिता रवींद्र सिंह ने मंगलवार की शाम थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि सोमवार की शाम पांच बजे उनका पुत्र चंदन कुमार बाजार करने के लिए गंभीरपुर गया था। जब देर रात लौटकर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तो थाने में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि पांच महीने पूर्व में गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके घर पर आकर उनके बेटे को जान से मारकर शव नदी में फेंकने की धमकी दी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…