परवेज अख्तर/सिवान :- गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित मांझा व बरौली जाने के क्रम में बड़हरिया विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ अशरफ अली के नेतृत्व में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का थाना चौक पर भव्य स्वागत किया गया.इस मौके पर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लालू-राबड़ी जिंदाबाद, तेज-तेजस्वी जिंदाबाद आदि के जमकर नारे लगाये. वहीं राजद नेता डॉ अली ने राजद नेता तेजप्रताप यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया.
इस मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष शौकत अली, शमशेर अहमद, टुनटुन यादव, राजू यादव, नीतेश गिरि, रजनीश कुमार, रीतेश यादव, प्रेम गिरि, मुकेश कुमार, अजित कुमार आदि मौजूद थे.विदित हो कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव सीवान से गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित बरौली व मांझा प्रखंडों के दौरे पर निकले थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…