परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर प्रखंड के हुस्सेपुर नन्द गांव में सोमवार देर शाम लगभग 8 बजे बाढ़ पीड़ितों से मिलने महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुंचे. सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी किचेन का जायजा लिया. लोगों ने चलाये जा रहे कम्युनिटी किचेन में मिल रहे घटिया चावल की शिकायत सांसद से की. उसके बाद सांसद ने एडीएम को फोन कर किचेन की व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही.
इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पंचायत के पीडीएस दुकानदारों के मनमाने रवैये से जुलाई माह का खाद्यान्न नही देने की बात कही गई. जिस पर सांसद ने अधिकारियों से हरहाल में खाद्यान्न ग्रामीणों को देने का निर्देश दिया. साथ ही सांसद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए शीघ्र ही और तिरपाल उपलब्ध कराने की बात कही. मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, जिला निगरानी अनुश्रवण समिति सदस्य त्रिभुवन राम, उपमुखिया शंभू सिंह आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…