Categories: पटना

RJD विधायकों ने ‘कब्रिस्तान’ तो BJP ने ‘श्मशान’ घेराबंदी को लेकर विधानसभा में किया हंगामा….

पटना: बिहार विधानसभा में मंदिर-मस्जिद व श्मशान की घेराबंदी को लेकर राजद और बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया। बीजेपी विधायक मंदिर और श्मशान की घेराबंदी की मांग कर रहे थे। लेकिन सहयोगी दल जेडीयू के विधायकों ने इस मुद्दे पर BJP का साथ नहीं दिया।

राजद विधायक शमीम अहमद ने सवाल उठाया कि विधायक फंड से कब्रिस्तान की घेराबंदी की इजाजत दे। कई विपक्षी विधायकों ने इसका समर्थन किया। इसके बाद बीजेपी विधायक सदन में खड़े होकर मंदिर और श्मशान की घेराबंदी की मांग उठा दी। राजद और भाजपा विधायक सदन में खड़े होकर मंदिर-कब्रिस्तान और श्मसान की घेराबंदी की मांग करने लगे। प्रभारी मंत्री विजेन्द्र यादव ने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर डीएम की अध्यक्षता में कमिटी गठित है। विधायक फंड से चयनित कब्रिस्तान की ही घेराबंदी करा सकते हैं। सूची से बाहर के कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं करा सकते।

बीजेपी विधायकों ने श्मशान की घेराबंदी की मांग की। सदन में हो रहे हंगामे के मद्देनजर स्वीकर विजय सिन्हा ने नियमन दिया कि सरकार विधायक फंड से श्मशान,कब्रिस्तान व मंदिर की घेराबंदी कराने पर विचार करेगी और चलते सत्र में इसका जवाब देगी। हालांकि इस दौरान जेडीयू के विधायक सहयोगी बीजेपी के साथ खड़े नहीं दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026